

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955




रिपोर्टर – दीपक नोटियाल

स्थान – उत्तरकाशी

भाजपा द्वारा चलाये जा रहे बूथ सत्यापन अभियान के तहत भाजपा नेता चन्दन पंवार ने अपने जिला पंचायत क्षेत्र नाल्ड-कठूड़ के शक्तिकेंद्र डिडसारी के बूथ सत्यापन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

जिसमें उन्होंने डिडसारी, लोन्थरु, बायणा के बूथ अध्यक्षों, पालकों व कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उन्हें निर्देशित किया सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी हर परिवार-हर व्यक्ति तक पहुंचाने की जिम्मेदारी हर कार्यकर्ता की है।


इस दौरान दर्जनों ग्रामीणों ने पार्टी की रीति और नीति से प्रेरित होकर चन्दन सिंह पंवार के नेतृत्व में पार्टी की सदस्यता ली और पार्टी के झंडे, स्टीकर और कैलेंडर बांटे।


इस दौरान उनके साथ में तीनों बूथ अध्यक्ष, पालक और तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।


