नंदा गौरा योजना की धनराशि बढ़ाने को लेकर बालिकाओं का प्रदर्शन

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- अशोक सरकार

स्थान- खटीमा

उधम सिंह नगर ज़िले के खटीमा में नंदा गौरा योजना के तहत आवेदन तिथि बढाने और मिलने वाली धनराशि को 5 हजार से बढ़ाकर 51 हजार करने के लिए छात्राओं द्वारा लगातार मांग की जा रही थी । जिस संदर्भ में शासन ने आवेदन की तिथि 7 दिसंबर से बढ़ाकर 17 दिसंबर तय कर दी थी लेकिन मिलने वाली लाभ राशि को लेकर अभी भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। जिस संदर्भ में छात्राओं ने तहसील में प्रदर्शन करके धनराशि को बढ़ाने की मांग की।

वहीं छात्रा मनी राय ने बताया कि वर्ष 2017 मे इंटर पास मामले में आवेदन की तिथि बढ़ा दी गई लेकिन मिलने वाली लाभ राशि नहीं बढ़ाई है और ना ही प्रशासन के तरफ से कोई आश्वासन दिया गया। छात्रा ने बताया कि धनराशि बढ़ाने की मांग पर प्रशासन द्वारा हमारी बात नहीं सुनी जा रही है। इस पर एसडीएम कार्यालय के सहायक संजय कुमार चौहान ने बताया कि नंदा गौरा योजना के तहत मिलने वाली धनराशि का प्रकरण मुख्यमंत्री के संज्ञान में डाल दिया गया है | वहां से ठोस कार्रवाई का आश्वासन भी मिला है । इस प्रकरण में पीड़ित छात्राओं की एसडीएम साहब से वार्ता भी कराई जाएगी।