उत्तरकाशी में मिल रहा निशुल्क वेदशाला का ज्ञान, निर्धन छात्रों को शिक्षा दे रहे है स्वामी शंकरानन्द

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- दीपक नोटियाल      

स्थान- उत्तरकाशी 

उच्च हिमालय के आँचल गंगोत्री धाम से लगे गोरसाली गाँव मे स्वामी शंकरानन्द ने उत्तरकाशी के गरीब छात्रों को अपनी वेदशाला में निशुल्क वेदशास्त्रों का ज्ञान दे रहे हैं | सुविधाओं के अभाव मे भी यहां पर कई निर्धन परिवारों के बालक वेद आयर्वेद, योग और सनातन धर्म का अध्यन कर रहे हैं |

स्वामी शंकरानन्द ने बताया कि उनका उद्देश्य सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति को देशविदेश में फैलाने का है जिसके लिए वह माँ गंगा के उदगम स्थल से यह कार्य संचालित कर रहे हैं और भविष्य में उत्तराखंड के हर गाँव में एक वेदशाला और गौ सेवा केन्द्र खोलना उनका उद्देश्य है जिसके लिए वह जल्द ही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से मिलकर एक बडी मुहिम  चलाने वाले हैं | साथ ही यहाँ अध्यनरत वेदपाठियों का कहना है कि स्वामी जी के सानिध्य मे उनको आध्यात्मिक एवं और ज्ञान की प्राप्ति हो रही है |