क्या कहते हैं आज आपके सितारे, जानिए आज के राशिफल से

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

आज का राशिफल : 15 दिसम्बर 2021

मेष

आज का दिन आपके लिए मेहनत भरा रहेगा। आज आपको अपने लंबे समय से रुके हुए कार्य को पूरा करने के लिए भी अधिक मेहनत करनी पड़ेगी, तभी वह पूरे हो सकेंगे | आज आपके सामने कुछ ऐसे खर्च आएंगे, जो आपको ना चाहते हुए मजबूरी में करने पड़ेंगे, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे, लेकिन यदि आप पहले से बजट बनाकर चल रहे थे, तो आप परेशानी से बच सकते हैं।

वृषभ

आज का दिन आपकी महत्वकाक्षाओं की पूर्ति का दिन रहेगा। यदि आप किसी नए बिजनेस की शुरुआत करने जा रहे हैं, तो उसमें अपने माता पिता से आशीर्वाद लेकर व अपने भाइयों से सलाह मशवरा करके ही आगे बढ़ें। जीवनसाथी की सलाह से आज आप जिसे कार्य को करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य हासिल होगी।

मिथुन

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। नौकरी से जुड़े जातकों को आज कार्य क्षेत्र में कोई अहम जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है, जिसे पूरा करने में उनको अपने साथियों के साथ की आवश्यकता होगी, तभी वह उन्हे पूरा कर पाएंगे।

कर्क

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज यदि आप अपने मित्रों के साथ किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो बहुत ही सावधानी से जाएं, क्योंकि इसमें आपका अपने किसी मित्र से कोई वाद विवाद भी हो सकता है। यदि ऐसा हो, तो आपको उसमें अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा।

सिंह

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा, लेकिन यदि आपके पिताजी आपको आज कोई बात कहें, तो बड़ों के बात सुनकर मानना भी बेहतर होता है, इसलिए आज उनकी बात सुने और उस पर अमल करें, तब आप अपने बिजनेस की काफी समस्याओं को हल करने में सफल रहेंगे।

कन्या

आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। यदि आपका कोर्ट कचहरी या कोई संपत्ति संबंधित वाद विवाद चल रहा है, तो आज उसमे फैसला आपके पक्ष में आ सकता है, जिससे परिवार के सभी सदस्य प्रसन्न रहेंगे, जिसके कारण आज आप एक छोटी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं, लेकिन यदि आपने इसमें कोई लापरवाही की तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

तुला

आज का दिन आपको वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी होगी। यदि आपने ऐसा नहीं किया,तो आप किसी दुर्घटना का शिकार हो सकते है, इसलिए लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। यदि आपका अपना भाई से कोई वाद विवाद चल रहा था, तो आज वह भी समाप्त होगा और आप एक दूसरे की मदद करते नजर आएंगे।

वृश्चिक

आज का दिन आपके लिए उतम रुप से फलदायक रहेगा। नवविवाहित संपत्तियों के जीवन में आज किसी नए मेहमान की दस्तक होने की संभावना हो सकती है, जिसके कारण परिवार के सभी सदस्य प्रसन्न नजर आएंगे। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज अपने अधिकारियों से डांट खानी पड़ सकती है, इसलिए आपको अपने कार्य को ध्यान से करना होगा।

धनु

आज का दिन आपके लिए सुखद रहने वाला है। यदि आप किसी भूमि, वाहन, मकान आदि की खरीदारी करने चाहते हैं, तो वह सपना आज पूरा हो सकता है, उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। परिवार में भी यदि कोई कलह चल रही थी, तो वह आज समाप्त होगी, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। नौकरी कर रहे जातक यदि किसी विरोध में पड़े, तो उनको परेशानी हो सकती है।

मकर

आज जिम्मेदारियां बढेंगी लेकिन जीवनसाथी के सहयोग से सब आसन होगा | आज आपके कार्य की प्रसंशा होगी | आज का दिन आपका अच्छा बीतेगा | आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा, जिसके कारण आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए समय निकालेने मे कामयाब रहेंगे और आज आपकी माता जी भी आज आप से नाराजगी जता सकती हैं।

कुंभ

विद्यार्थियों के लिए आज का दिन कुछ परेशानी भरा रहेगा, उन्हें अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए अपने गुरुजनों के साथ की आवश्यकता होगी। आज आपका सायंकाल के समय यदि आपके आस पड़ोस में कोई वाद-विवाद पनते, तो आपको उसमें पड़ने से बचना होगा, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है।

मीन

आज का दिन आपको मानसिक परेशानियों से मुक्ति दिलाने वाला रहेगा, लेकिन यदि आज आपके व्यापार के किसी कर्मचारी से कोई नुकसान भी होगा, तो आपने बिना गुस्सा किए उन्हे माफ कर देंगे। आज आप अपने परिवार के किसी सदस्य की महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति करते नजर आएंगे।