

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955




रिपोर्टर- दीपक नोटियाल।

स्थान- उत्तरकाशी

उत्तरकाशी बिजनौर के मानपुर उ0प्र0 में हिन्दू युवा वाहनी का राष्ट्रीय सम्मेलन हुआ | जिसमें स्वामी शंकरानंद सरस्वती को सादर आमंत्रित किया गया | साथ ही शंकरानंद सरस्वती को उत्तराखंड प्रदेश का धर्माचार्य प्रमुख का महत्वपूर्ण दावित्व दिया गया | सनातन संस्कृति के प्रसार एवं संरक्षण के क्षेत्र में स्वामी शंकरानंद सरस्वती की श्रेष्ठ मार्गदर्शक की भूमिका का उपयोग समस्त सांगठनिक कार्यों में अपेक्षित रहेगी। हिंदू युवा वाहिनी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री आकाश वर्मा ने उन्हें नियुक्ति पत्र एवं शुभकामनाएं दी |

इस अवसर पर हिंदूवादी विचारधारा एवं सनातन धर्म के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए स्वामी जी ने कहा है कि मुझे सनातनीय होने पर गर्व है, देवभूमि में रहकर सबसे पहले उद्देश्य निराश्रित गायों की सेवा एवं गौशालाओं का निर्माण, सनातन धर्म की रक्षा करना, पूरे भारतवर्ष में वेधशाला का निर्माण कराना एवं भावी पीढ़ी को वेद के माध्यम से शिक्षा ग्रहण कराना, देश प्रदेश एवं देवभूमि से नई पीढ़ी को नशा मुक्त कराना तथा देवभूमि में गुरुकुल की स्थापना करना पहली प्राथमिकता रहेगी।


इस उपलक्ष पर सामाजिक कार्यकर्ता ठाकुर सुरेंद्र सिंह परमार ने सभी लोगों से अपील की कि भारतीय होने पर धन्य समझते हैं तो स्वर्णिम उपलब्धि को तथ्यों सहित जानने के लिए संगठन का हिस्सा बने और अधिक से अधिक मित्रों व प्रियजनो को जोड़ने का संकल्प ले | ठाकुर सुरेंद्र सिंह परमार जल्द ही हिंदू युवा वाहिनी उत्तराखंड में जिम्मेवारी के पद पर शामिल हो सकते हैं l घोर हिंदू वादी हृदय सम्राट राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय महंत नरेंद्र गिरि महाराज जी के हिन्दुत्व के मुख्य उद्देश्य की पुर्ति हेतु अपने हिन्दुत्व को संगठित कर राष्ट्र निर्माण मे प्रत्येक जन मानस के बीच आहुती देने का कार्य अमुल्य योगदान प्रदान करे।


हिंदू युवा वाहिनी के विशेष कार्यक्रम में बाल ब्रह्मचारी शंकरा आनंद सरस्वती जी बिजनौर के मोहनपुर मे महंत नरेंद्र गिरि महाराज जी से मुलाकात कर के कहा है कि किसी भी संगठन की ताकत उसके कार्यकर्ता, पदाधिकारी होते हैं। उनके ही कुशल परिश्रम से संगठन ऊँचाइये को प्राप्त करता है। आप सबका साथ हमारे मनोबल को बढ़ाता है। आप सबके द्वारा ही हिंदुत्व को मजबूती मिलेगी। धर्मपरिवर्तन रुकेगा। गाय और गंगा की रक्षा हो। आइये हम सब मिलकर सामाजिक सरोकार को नए आयाम दें।


इस उपलक्ष पर उत्तरकाशी के नवदीप रावत, परमेश उनियाल, कन्हैया नौटियाल, निकेश व्रतवाल, द्वारा धर्माचार्य प्रमुख शंकरा आनंद सरस्वती जी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। सभी लोग बहुत जल्द हिंदू युवा वाहिनी उत्तराखंड में जिम्मेदारी के पद पर शामिल हो सकते हैं।हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश धर्माचार्य प्रमुख जी ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि आप सबको जो जिम्मेदारी दी जाएगी उसका कुशलता से निर्वाहन करेंगे।


