आप नेता की गुंडागर्दी, पत्रकार के घर पर किया हमला

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- अजहर मलिक

स्थान- काशीपुर

काशीपुर के बांसफोड़ चौकी क्षेत्र का एक मामला सामने आया है | जहां पत्रकार आरिफ खान के घर में एक दर्जन से अधिक अपराधिक तत्व घुस गये | आरिफ खान उस घर पर नहीं थे | उनके घर में उस समय उनके भाई और मौसी मौजूद थी | अपराधिक तत्वों ने उनके घर में घुसकर तोड फोड करते हुए साफ़ तौर पर धमकी दी गई कि यदि आप नेता यूनुस चौधरी के खिलाफ कोई खबर लगाई गयी तो आरिफ खान को जान से मार दिया जाएगा | वहीं वारदात के दौरान हल्ला मचाने पर भीड एकत्र हो गयी | जिसके बाद अपराधिक तत्व घर के बाहर दुकान के लडके के साथ मारपीट करने लगे और पत्रकार आरिफ खान को मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गये |

पूरी घटना की वारदात सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हो गयी |  घटना के बाद सूचना देने पर पुलिस मौके पर पहुंची जहां पुलिस ने पूरी घटना की तफ्तीश की और तहरीर के आधार पर मुकदमा भी दर्ज कर लिया | वहीं पत्रकार संगठन ने भी कोतवाली पहुंच कर पुलिस से तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की लेकिन घटना के कई घण्टों बाद भी पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई अमल में नहीं लायी गयी, जिससे पत्रकारों में रोष बना हुआ है।

एक दर्जन से अधिक अपराधिक तत्वों द्वारा पत्रकार के घर में घुस कर जान से मारने की धमकी और खबर ना चलाने की नसीहत देकर फरार होने के मामले में फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है | एसपी सिटी ने बताया कि जल्द ही पूरे मामले की जांच करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लायी जाएगी।

पत्रकार के घर पर हमला करने वाले असामाजिक तत्वो पर जहाँ कार्रवाई को लेकर कलमकार आक्रोशित है | बहरहाल यह पहली बार नहीं हुआ है जब सच्चाई दिखाने वाले पत्रकारों का दमन किया गया हो | कानून अगर अपना काम ठीक से करे तो ऐसे अपराधियों के हौसले जरूर पस्त हो सकते हैं।