परिजनों ने संयुक्त चिकित्सालय पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए किया हंगामा


ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- सलीम अहमद

स्थान – रामनगर

रामनगर के सुंदरखाल गांव की रहने वाली दीपा देवी पत्नी वीरेन्द्र कुमार गर्भवती थी। गर्भवती महिला रोजाना अपने चेकअप के लिए रामनगर के संयुक्त चिकित्सालय में आई थी। महिला चिकित्सक ने चेकअप के बाद ऑपरेशन के लिए उसे एक सप्ताह बाद की डेट दे दी थी। घर जाने पर शाम को महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हुई तो परिजन महिला को तुरंत रामनगर के संयुक्त चिकित्सालय ले गए | जहां डॉक्टरों ने महिला को किसी अन्य हॉस्पिटल रेफर कर दिया | परिजन जब महिला को रामनगर के दूसरे निजी हॉस्पिटल में ले जा रहें थे, तो महिला को रस्ते में नार्मल डिलीवरी हो गई | लेकिन बच्चा मृत था। इसके बाद महिला के परिजन मृत बच्चे को लेकर चिकित्सालय पहुंचे। जहाँ बसपा नेता हेम भट्ट भी अपने कार्यकर्ताओं संग चिकित्सालय पहुंच गए | वहां वह परिजनों संग चिकित्सालय के बाहर धरने पर बैठ गए।

महिला के पति वीरेंद्र ने आरोप लगाया महिला का चेकअप ठीक से नहीं हुआ था यही वजह है कि ऑपरेशन की तिथि से पहले ही प्रसव हुआ और बच्चे की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस को महिला के पति की ओर से चिकित्सालय प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई के लिए तहरीर दी गई। इसके बाद महिला के परिजनों ने धरना समाप्त कर दिया। उधर चिकित्सालय की सीएमएस चंद्रा पंत ने बताया कि महिला से चेकअप से संबंधित पुराने व नये प्रपत्र मांगे गए हैं। जांच में यदि कोई दोषी पाया जाएगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।