सितारगंज चीनी मिल के मुख्य गेट पर किसानों ने किया धरना प्रदर्शन

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- तनवीर अंसारी

स्थान- सितारगंज

सितारगंज क्षेत्र के गन्ना किसानों ने सितारगंज चीनी मिल गेट पर धरना प्रदर्शन किया और चीनी मिल को पुनः चलाने की मांग की।वहीं चीनी मिल के मुख्य गेट पर उपजिलाधिकारी तुसार सैनी और चीनी मिल प्रबंधक आर.के. सेठ ने मौके पर पहुंचकर किसानों से वार्ता की। जिसके बाद किसानों की मांगों को सुनते हुए किसानों और चीनी मिल प्रबंधक में गन्ने को डायवर्ट करते हुए किच्छा और बाजपुर भेजने की सहमति बनी। इसके बाद किसानों ने चीनी मिल के मुख्य गेट से धरना प्रदर्शन को खत्म किया।

बता दें कि बीते 29 नवंबर को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और गन्ना विकास मंत्री स्वामी यतिश्वरानंद और क्षेत्रीय विधायक सौरभ बहुगुणा ने संयुक्त रुप से सितारगंज चीनी मिल का शुभारंभ किया था लेकिन चीनी मिल में 11 दिसंबर तक कोई कार्य नहीं हुआ | चीनी मिल प्रबंधक आरके सेठ ने बताया कि चीनी मिल 4 वर्षो से बंद होने की वजह से चीनी मिल में तकनीकी समस्या आ रही है। जिसे जल्द सही कर लिया जाएगा | साथ ही उन्होंने बताया कि किसानों के सितारगंज चीनी मिल के गन्ने को किच्छा और बाजपुर चीनी मिल में डायवर्ट कर दिया गया है |

चीनी मिल चलने के बाद क्षेत्र का गन्ना पुनः सितारगंज चीनी मिल में लेना शुरू कर दिया जाएगा | वहीं किसानों और मिल प्रबंधक के बीच सहमति बनने के बाद धरने को खत्म किया गया।