भारत निर्वाचन आयोग कर रहा मतदाताओं को जागरूक

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- भगवान मेहरा

स्थान- कालाढूंगी

कालाढूंगी विधानसभा में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाताओं को जागरूक किया गया। आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष व पारदर्शी बनाने के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा बूथ में जाकर चुनाव में प्रयोग होने वाली तीन मशीनों की जानकारी मतदाताओं को दी जा रही है। निर्वाचन आयोग के मास्टर ट्रेनर अतुल कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि 2022 के चुनाव में तीन मशीनों के जरिए मतदान होगा। जिसमे पहली मशीन कंट्रोल यूनिट, दूसरी बैलेट यूनिट और तीसरी वीवीपैट मशीन होगी |

वीवीपैट मशीन 2022 के चुनावों में नयी प्रयुक्त की गयी हैं। वीवीपैट वोटर वेरीफाइड पेपर ऑडिट ट्रेन को चुनाव में प्रयुक्त करने के पीछे आगामी चुनाव में पारदर्शिता और निष्पक्षता आ सके, इस बात को ध्यान में रखकर बनाया गया है। वीवीपैट में मतदाता को अपने दिए गए प्रत्याशी का पर्चा 7 सेकंड के लिए दर्शित होगा जिसके बाद पर्चा कटकर वीवीपैट से बाहर आ जाएगा। यह प्रक्रिया पुराने चुनावो में जो अटकले मतदाता की ओर से गलत प्रत्याक्षी को वोट जाने के बारे में लगाई जाती थी | यह उन सब बातों का खंडन करके पसन्दीदा उमीदवार को वोट जाने की पुष्टि करेगा।

कालाढूंगी एसडीएम रेखा कोहली ने बताया चुनाव वाहन में इन तीनों मशीनों को गांव-गांव में ले जाकर चुनाव के बारे में लोगों को जागरूक करना और मतदाताओं के बीच में आ रही भ्रांतियों को दूर किया जा रहा है। और इन तीनों मशीनों के बारे में मतदाताओं को जानकारियां दी जा रही है। चुनाव की निष्पक्षता और पारदर्शिता लोकतंत्र का सही अर्थ है।