

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर – भगवान मेहरा

स्थान – कालाढुंगी

आगामी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए सरकार पुरजोर कोशिश में लगी हुई है | जिसके तहत ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का पुनर्निर्माण किया जा रहा है और कहीं टल्ली करण से सड़कों के गड्ढों को पाटा जा रहा है लेकिन ठेकेदार अभी भी अपनी हठधर्मिता से बाज नहीं आ रहे हैं और सड़क कार्य में अनियमितता लाकर सरकार के मंसूबों पर पानी फेरते नजर आ रहे हैं | कालाढूंगी के ग्राम पंचायत गुलजारपुर बंकी में सड़क का पुनर्निर्माण का कार्य चल रहा है | गुलजारपुर गांव की सड़क 1 किलोमीटर स्वीकृत हुई है जिसके लिए 1020000 का बजट पारित हुआ है ग्रामीणों का कहना है कि आगे-आगे रोड डाली जा रही है और पीछे से उखड़ते हुई नजर आ रही है |

ग्रामीणों ने जिस का पुरजोर विरोध किया। गुलजारपुर बंकी ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान दीपक गोस्वामी ने बताया कि सड़क पुनर्निर्माण कार्य में ठेकेदार पीबी तिवारी द्वारा अनियमितताएं बरती जा रही हैं जिसके चलते ग्रामीणों में आक्रोश व्यक्त है और ग्रामीणों द्वारा कार्य को रुकवाया गया और वहीं ग्राम प्रधान दीपक गोस्वामी ने बताया कि अगर सड़क निर्माण कार्य में इसी तरह अनियमितताएं बरती जाएगी तो निश्चित रूप से इसकी शिकायत आला अधिकारियों तक की जाएगी।



