अवैध खनन से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर – अज़हर मलिक

स्टेशन- बाजपुर

बाजपुर के बन्नाखेड़ा चौकी क्षेत्र में कोसी नदी के प्रधान घाट पर अवैध खनन से भरी ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी | जिससे एक बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग एकत्र हो गए जहां लोगों ने दोनों को बाजपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया | जिसके बाद चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। बता दें कि बाजपुर में कोसी नदी के प्रधान घाट पर गुरदीप और हरदीप बाइक से बाजपुर की ओर आ रहे थे तभी सामने से आ रही अवैध खनन में लिप्त ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक सवार हरदीप की मौके पर मौत हो गई जबकि गुरदीप गंभीर रूप से घायल हो गया।

मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने दोनों को बाजपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने हरदीप की हालत को गंभीर देखते हुए उसे हल्द्वानी हायर सेंटर रेफर कर दिया है | घटना की सूचना मिलते ही बन्नाखेड़ा चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस ने अवैध खनन में लिप्त ट्रैक्टर ट्राली को भी कब्जे में ले लिया है। इस दौरान परिजनों ने पुलिस के खिलाफ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जमकर नारेबाजी की और पुलिस पर कई गंभीर आरोप लगाए। इस पर चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और तहरीर आने के बाद अग्रिम कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।