

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर – दीपक नोटियाल

स्थान – उत्तरकाशी

बीजेपी नेता लोकेन्द्र सिंह बिष्ट ने एक पत्रकार वार्ता में कहा की वह “जो कहते हैं वो करते भी हैं” संघर्ष को समाधान तक पहुँचाना हमेशा लक्ष्य रहा है। अभी हाल के बीजेपी नेता लोकेन्द्र सिंह बिष्ट ने दिल्ली में भारत सरकार के केंद्रीय जलशक्ति मंत्री “नमामि गंगे” गजेन्द्र सिंह शेखावत से मुलाकात कर उत्तरकाशी में आस्था पथ को शीघ्र स्वीकृति प्रदान करने के लिए भेंट कर पत्र सौंपा। बिष्ट ने बताया कि केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भरोसा दिया कि शीघ्र ही उत्तरकाशी में आस्था पथ को वित्तीय स्वीकृति मिलेगी |

गंगा विचार प्रदेश संयोजक लोकेन्द्र सिंह बिष्ट के अथक प्रयासों से उत्तरकाशी में ताँबाखानी से लेकर केदार घाट तक आस्थापथ के निर्माण के लिए प्रयास के बाद नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत 815.94 लाख का प्राकलन राज्य सरकार से होकर स्वीकृति हेतु भारत सरकार के “राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन नमामि गंगे” जलशक्ति मंत्रालय भारत सरकार तक पहुंच गया है।


बिष्ट ने बताया कि उत्तरकाशी में ताँबाखानी से केदारघाट तक इसकी शीघ्रता से स्वीकृति के लिए दिल्ली में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री नमामि गंगे जी ने मौके से ही फोन पर NMCG के महानिदेशक राजीव रंजन मिश्रा को आवश्यक निर्देश भेजे हैं। जिस पर केंद्रीय जलशक्ति मंत्री ने परीक्षण के निर्देश जारी किए हैं और प्रस्ताव को सैद्धांतिक तौर पर स्वीकार किया है।



