

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955




रिपोर्टर- दीपक नोटियाल

स्थान- उत्तरकाशी

उत्तरकाशी के मानपुर में आज मंगल फाउंडेशन की ओर से एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम किया गया | जिसमें हमारे देश के वीर जवान जो कन्नूर तमिलनाडु हेलीकॉप्टर हादसे में शहीद हुए, उन सभी को ग्रामीण इलाकों के लोगों ने कैंडल मार्च और श्रद्धा सुमन अर्पित करके 2 मिनट का मौन और उन सभी को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की |

जिसमें पूर्व सैनिक सूबेदार विजेंद्र गुसाईं, सूबेदार खुशपाल सिंह महल, हवलदार जसवंत सिंह रावत, हवलदार रमेश राणा, ग्राम प्रधा उदय मैहर, जयपाल सिंह राणा, शेर सिंह राणा, परमेश्वर नौटियाल, मंगल ज्योत फाउंडेशन के अध्यक्ष दीपक भंडारी, वीरेंद्र सिंह राणा, जितेंद्र सिंह राणा, अमित राणा किशनपुर के पूर्व प्रधान जयप्रकाश रावत, कमल सिंह रावत, बीना नौटियाल, आकाश नौटियाल, नरेश भट्ट आदि कई सारे लोग वहां पर मौजूद रहे और सच्ची श्रद्धांजलि दी |


यह हमारे देश के लिए बहुत बड़ी क्षति है और खासकर उत्तराखंड के लिए बहुत बड़ी दुखद घटना है | उत्तरकाशी डिस्ट्रिक्ट सेजनरल बिपिन रावत का लगाव था | उनका ननिहाल ग्रामसभा धाती था जो कि उत्तरकाशी में है और जनरल बिपिन रावत ने उत्तरकाशी और उत्तराखंड के लिए काफी आगे की सोची थी | उत्तराखंड को पलायन से बचाना उनका एक मुख्य उद्देश्य था |



