

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर – अशोक सरकार

स्थान – खटीमा

उधम सिंह नगर ज़िले के खटीमा ब्लॉक परिसर में पूर्वांचल समाज के साथ सर्व समाज के लोगों ने सितारगंज के लौका गोठा प्रकरण के संबंध में एक जनसभा का आयोजन किया और जुलूस की शक्ल में एसडीएम कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर घटना में लिप्त दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने तथा सत्येंद्र कुमार को न्याय दिलाने की गुहार लगाई।इस दौरान भारी संख्या में पूर्वांचल समाज तथा सर्व समाज के लोग वहां उपस्थित रहे।

वहीं पीड़ित सत्येंद्र कुमार ने बताया कि गांव में मूलभूत सुविधाओं की मांग व विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग करने से खफा सितारगंज के विधायक सौरव बहुगुणा और भाजपा सरकार के इशारे पर स्थानीय पुलिस प्रशासन ने उनके और गांव की महिलाओं के साथ बुरी तरह से मारपीट की और उनको घसीट कर जेल में बंद कर दिया गया। गिरफ्तार करने के बाद 2 पुलिसकर्मियों व विधायक ने उनके साथ अमानवीय और घिनौना कृत्य भी किया।


वहीं पुलिस विभाग तथा विधायक सौरभ बहुगुणा से आहत सत्येंद्र कुमार ने आरोप लगाया कि पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों द्वारा दबाव बनाकर तथा डरा धमका कर समझौता करने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। इस प्रकरण में सत्येंद्र कुमार को न्याय दिलाने तथा दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को खटीमा एसडीएम के माध्यम से ज्ञापन भेज सखत कार्रवाई की मांग की गई है।



