एनएचएम कर्मियों ने लौटाए कोरोना वरियर्स अवार्ड

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- दीपक नोटियाल

स्थान- उत्तरकाशी

एनएचएम कर्मचारियों की हडताल का आज रुकने का नाम नहीं ले रही है |  जिसके कारण जनपद की स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गयी है | अब एनएचएम कर्मचारियों के समर्थन में आम आदमी पार्टी एवं जिलापंचायत संगठन के प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप भट्ट भी खुलकर सामने आ गये हैं | एनएचएम कर्मचारियों ने कोराना काल मे उच्चकृत सेवाओं के लिए मिले कोरोना वरियर्स अवार्ड को भी सीएमओ को वापस लौटा दिए हैं |

आम आदमी पार्टी के नेता दिनेश सेमवाल का कहना है कि आम आदमी पार्टी इस आन्दोलन मे एनएचएम कर्मियों के साथ आखरी क्षण तक खडी है और सरकार को इनकी मांग जल्दी पूरी करनी चाहिए | वहीं प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप भट्ट ने कहा कि प्रदेश सरकार निजीकरण की आड मे कर्मचारियों का शोषण कर रही है सरकार इन कर्मचारियों की मांगों को जल्द पूरा करें नहीं तो यहा आन्दोलन और तेज किया जायेगा ।