किसानों ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर : अज़हर मलिक

स्थान : बाजपुर

बाजपुर में भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कर्म सिंह पड्डा के नेतृत्व में दर्जनों किसान भगत सिंह चौक पर एकत्र हुए। जहां किसानों ने हेलीकॉप्टर हादसे में शहीद हुए सीडीएस जनरल बिपिन रावत और अन्य सैन्य अधिकारियों को 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।

बता दें कि बीते दिनों हेलीकॉप्टर हादसे में सीडीएस जनरल बिपिन रावत और अन्य सैन्य अधिकारियों के शहीद होने की खबर से पूरे देश भर में शोक का माहौल बना हुआ है। यही कारण है कि सभी लोग शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। इस दौरान कर्म सिंह पड़ा ने कहा कि जो घटना घटित हुई है वह बेहद दुखदाई है जिससे पूरा देश शोक में डूबा हुआ है। साथ ही ईश्वर से शहीदों की पवित्र आत्माओं को अपने चरणों मे स्थान देने की प्रार्थना की।