सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा मुख्यमंत्री का पत्र

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

स्थान-उत्तरकाशी

रिपोर्टर- दीपक नोटियाल

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सोशल मीडिया पर एक पत्र वायरल हो रहा है | बता दें कि यह पत्र मुख्यमंत्री के जन संपर्क अधिकारी नंदन सिंह बिष्ट की ओर से बागेश्वर जिले के पुलिस अधीक्षक व सम्भागीय परिवहन अधिकारी बागेश्वर को लिखा गया है | इस पत्र में तीन वाहनों के चालानों को निरस्त करने को लिए कहा गया है | मुख्यमंत्री के पीआरओ ने लिखा है कि मुख्यमंत्री ने उक्त चालान निरस्त करने के मौखिक निर्देश दिए हैं | यह ट्रक/डम्पर अवैध खनन करते हुए पकड़े गये हैं।

राज्य को यह पहली बार पता चला कि मुख्यमंत्री चालान छुड़वाने का काम भी करते हैं | सूत्रों से पता चला है कि जिन वाहनों के चालान निरस्त करने के आदेश दिए गए हैं, वह खनन के ट्रक थे | इस पत्र से साफ़ जाहिर होता है कि मुख्यमंत्री सिर्फ घोषणाओं की फुलझड़ी ही नहीं छोड़ते हैं, वह ठोस काम भी करते हैं | प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद से “जीरो टॉलरेंस” का नारा जोरशोर से लगाया जा रहा है | अब इस पत्र से मुख्यमंत्री का क्या आशय है, वह समझ पाना मुश्किल है |