सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की बदहाल स्थिति को दुरुस्त कराने की मांग को लेकर चला हस्ताक्षर अभियान

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर : विशेष शर्मा

स्थान : बाजपुर

बाजपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पूर्व शिक्षक अरुण शर्मा के आह्वान पर क्षेत्र के सामाजिक लोग एकत्र हुए। जहां पर  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की बदहाल स्थिति को दुरुस्त कराने की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया।

इस दौरान सैकड़ों लोगों ने हस्ताक्षर अभियान में भाग लिया और सरकार से बाजपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों की तैनाती और बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराने की मांग की। इस दौरान पालिकाध्यक्ष गुरजीत सिंह ने कहा कि बाजपुर का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मात्र रैफर सेंटर बनकर रह गया है जहां मरीजों का उपचार करने की जगह उन्हें रेफर किया जाता है।

उन्होंने बताया कि इस तरह के अभियान से सरकार को जागने की जरूरत है जिससे बाजपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में व्यवस्थाए दुरुस्त हो सकें। वही कार्यक्रम के आयोजक अरुण शर्मा ने कहा कि क्षेत्र के लोगों की लड़ाई किसी राजनीतिक पार्टी और राजनीतिक नेता से नहीं है। क्षेत्र के लोग सिर्फ सरकार से स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की मांग कर रहे हैं जिसके लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया है उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त नहीं किया जाएगा तो पुनः क्षेत्र के लोग एकत्र होंगे।