फर्जी ट्रैवल एजेंसी के नाम पर ठगी का आरोपी दिल्ली से हुआ गिरफ्तार

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- गोविन्द रावत

स्थान – भतरौजखान ( अल्मोड़ा )

फर्जी ट्रैवल एजेंसी के नाम पर भिकियासैंण के निवासी एक व्यक्ति को साइबर ठग ने 34 हजार रुपये का चूना लगा दिया। जिसके बाद पुलिस ने पूछताछ कर आरोपी को दिल्ली से गिरफ़्तार किया। अल्मोड़ा जिले के भतरौतखान में पुलिस ने बताया कि भिकियासैंण निवासी मिथिलेश बिष्ट ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि पिछले माह नवंबर में उन्होंने बाहर घूमने का मन बनाया और नेट में इसके लिए सर्च किया। जिसमे उन्हें टूर बाई नेचर नाम की एक एजेंसी का अंडमान निकोबार टूर का पता चला। सस्ता पैकेज होने से उन्होंने इसमें बुकिंग कराई। एजेंसी के प्रतिनिधि के कहने पर उन्होंने दो किश्तों में 34 हजार रुपये एजेंसी के खाते में डाल दिये लेकिन इसके बाद संबंधित एजेंसी से संपर्क नहीं हो सका। जिसके बाद जुलाई 2021 को उन्होंने थाना भतरौंजखान में इस मामले की शिकायत दर्ज कराई।

एसएसपी पंकज भट्ट के निर्देश पर भिकियासैंण चौकी प्रभारी ओम प्रकाश नेगी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। सर्विलांस के आधार पर दिल्ली रवाना किया गया था। साइबर सेल की मदद व बैंक डिटेल के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक को दिल्ली से दबोच लिया। आरोपी आकाश पांडे पुत्र संजय पांडे निवासी ई-27/200 हसनपुर पड़पड़गंज इंदिरा कैंप पार्ट-एक नई दिल्ली को मैक्स हॉस्पिटल दिल्ली के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पकड़ने में चौकी प्रभारी भिकियासैंण ओम प्रकाश नेगी, कांस्टेबल शमीम अहमद, श्याम सुंदर बिष्ट, मोहन बोरा आदि पुलिस कर्मी मौजूद थे।