मिस फैशन दिवा सब-कांटेस्ट का हुआ आयोजन, प्रदेश भर से आई मॉडल्स

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर – संदीप कुमार

स्थान – रुड़की

रुड़की के नेहरु नगर में स्थित इंटर नेशनल इंस्टीटियुट ऑफ़ फैशन डिजाइन में मिस फैशन दिवा का आयोजन किया गया | इस मौके पर प्रतिभागी अपनी पसंद की ड्रेसेज पहन कर आई जिस पर जजेस ने उन्हें मार्क्स दिए | मिस फ़ैशन दिवा सब-कांटेस्ट के माध्यम से प्रतिभागियों की पहनने की सेंस चेक की गई | इस दौरान प्रतिभागियों ने जजेस के सवालों को लेकर खुद को सही साबित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी |

बता दे की मिस उत्तराखंड-2021 के इस चौथे टाईटल में मॉडल्स ने अपनी ड्रेस से जुड़े हर सवाल के बारे में जवाब दिया इस मौके पर बतौर जज रेणु कौशिक और शाज़िया सादात ने प्रतिभागियों से सवाल किए इस कांटेस्ट में देहरादून, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, धारचुला आदि जगहों की प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया है |

इंटर नेशनल इंस्टीटियुट ऑफ़ फैशन डिजाइन  रुड़की की  डायरेक्टर ऋचा एहलावत ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया और कहा कि यह बेहद खुशी की बात है कि मिस उत्तराखंड की प्रतिभागी रुड़की आयी है |

वहीं आयोजक दलीप सिंधी और राजीव मित्तल ने जानकारी देते हुए बताया की प्रतिभागियों को ग्रूमिंग से लेकर फिट रहने तक के टिप्स दिए गए और इस सब -कांटेस्ट का आयोजन उनकी ड्रेसिंग-सेंस को बेहतर बनाने के लिये किया जाता है। इस मौके पर कोरियोग्राफर जेस पुष्कर सोनी और ग्रूमर-ट्रेनर मिस उत्तराखंड-2017 शिवांगी शर्मा, राज कौशिक और करिश्मा नेगी ने विशेष सहयोग किया। इस आयोजन में कमल ज्वेलर्स, न्यू इरा, फिजिक जिम, इंस्पिरेशन पीआर, एवेलोंन एकेडमी आदि विशेष सहयोगी रहें |