गंगोत्री विधानसभा से चन्दन पवाँर को प्रत्याशी बनाने की माँग

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर – दीपक नोटियाल
स्थान – उत्तरकाशी  

उत्तरकाशी जनपद की गंगोत्री विधानसभा सीट से चन्दन पवाँर को कार्यकर्ता भाजपा से प्रत्याशी बनाने की माँग कर रहे है | उनका कहना है कि जिस प्रकार चन्दन पवाँर मेलों, सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में जनता का उत्साह चंदन पंवार को हौसला देता है | विगत पिछले 7 वर्षों से चंदन पंवार अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विभिन्न कार्यक्रमों में शरीक हुए हैं। जितने लोगों के बीच वो जाते हैं वह सब उनको प्यार और आशीर्वाद देते है जिससे वह ऊर्जावान होते है |

कार्यक्रम में पहुंचने पर लोगों ने चंदन पंवार का जोरदार स्वागत किया। साथ ही कहा कि जनपद उत्तरकाशी को आगे ले जाने के लिए जिस गति से प्रयासरत हैं वह काबिले तारीफ है | इस समय उत्तरकाशी की गंगोत्री सीट पर सबसे आगे पंवार हैं।

पूरी घाटी के लोग की उनसे काफी उम्मीदें हैं | प्रमुख व सदस्य क्षेत्र पंचायत रहते हुए पंवार अपने कामों के नाम से जाने जाते हैं और समाज में अच्छी-खासी ख्याति रखते हैं।