

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर – अशोक सरकार

स्थान – खटीमा

प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में भारतीय जनता पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी है। इसी कड़ी में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज उधम सिंह नगर जनपद के तूफानी दौरे पर थे। जहां वह काशीपुर के बाद खटीमा पहुंचे, जहां सबसे पहले उन्होंने सहकारिता विभाग द्वारा समूह ऋण वितरण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया और समूह की महिलाओं को सहकारिता विभाग द्वारा बिना ब्याज के दिए जा रहे ऋण का वितरण किया। सहकारिता विभाग द्वारा सहकारी बैंकों के माध्यम से राज्य के महिला समूह को पांच लाख तक के लोन विवरण के वितरित किए जा रहे हैं ताकि महिलाएं अपनी आमदनी को घर पर रहकर बढ़ा सकें। वही खटीमा में लगभग 400 से अधिक महिलाओं को आज ऋण वितरित किया जा रहा है।


सरकारी विभाग के कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री थारू विकास भवन में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग करने पहुंचे जहां उन्होंने युवाओं को वर्तमान समय की चुनौतियों के अनुसार अपने आप को ढालने और अपना कैरियर किस तरह से युवा चुने और हमारे इस पर युवाओं को व्याख्यान दिया।वहीं मीडिया से वार्ता में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा आम जनता के लिए कई विकास योजनाएं चलाई जा रही हैं। चाहे वह सहकारिता विभाग हो या अन्य विभाग, उन सब के द्वारा जो भी कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं उन सभी कार्यक्रमों के द्वारा सरकार का प्रयास है कि आम जनता की आमदनी बढे और रोजगार में इजाफा हो।


