

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर- विशेष शर्मा

स्थान- बाजपुर

उधम सिंह नगर ज़िले के बाज़पुर विधानसभा क्षेत्र में एक ही पार्टी के दो गुटों में हुए बवाल को लेकर पलटवार की राजनीति शुरू हो चुकी है। जहां कांग्रेस पार्टी, पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के काफ़िले पर हुए हमले को भाजपा की साजिश करार दे रही है तो वहीं भाजपा इनके परिवार की कलह का खामियाजा बता कर चुटकी ले रही हैं। जिसके चलते कांग्रेस पार्टी ने सीएम धामी के पुतले को दहन किया तो वहीं भाजपा ने प्रेस वार्ता कर इस घटना की निंदा करते हुए पार्टी में आपसी कलह बताया है। हालांकि पुलिस ने दोनों पक्षों की आई तहरीर पर 36 लोगों पर संगीन धराओं में मुकदमा दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है।


बता दें कि बीते दिन पूर्व कैबिनेट मंत्री को बाज़पुर में कांग्रेस पार्टी के सदस्यता अभियान में आना भारी पड़ गया |
यशपाल आर्य के कांग्रेस में आने के बाद से ही लगातार कांग्रेस का एक गुट यशपाल आर्य का बाज़पुर विधानसभा से चुनाव लड़ने को लेकर विरोध कर रहा है । जहां एक कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे यशपाल आर्य का विरोध कांग्रेस के ही एक गुट ने काले झंडे दिखा कर किया उसी दौरान बात इतनी बढ़ गयी कि नौबत मारपीट तक जा पहुंच गयी। उसके बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य और उनके पुत्र पूर्व विधायक संजीव आर्य अपने समर्थकों के साथ भारी संख्या में कोतवाली पहुंचे और जम कर वबाल किया | साथ ही गिरफ़्तारी की मांग करते हुए पूर्व जिला पंचायत सदस्य कुलविंदर सिंह किंदा सहित 12 लोगों के खिलाफ नामज़द तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया । वहीं दूसरी ओर दूसरे कांग्रेसी गुट के समर्थक कुलविंदर सिंह किंदा ने पूर्व केबिनेट मंत्री यशपाल आर्य सहित 24 लोगों के नामजद तहरीर देकर मुकदमा कराया है। जिसकी समीक्षा करने कुमाऊ के डीआईजी नीलेश आनंद भरने बाज़पुर आये और मामले की जानकारी जुटाई।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेश कुमार ने इस पूरे मामले को लेकर एक पत्रकारवार्ता की जहां उन्होंने इस घटना को आपसी कलह बताया और कहा कि यह सब सोची समझी साजिश का हिस्सा है। आपसी मतभेद के चलते कांग्रेस भाजपा का विरोध कर जनता का ध्यान आकर्षित कर रही है | लेकिन जनता सब जानती है |


इसी क्रम में कांग्रेसी नेता बब्बू सैफी के नेतृत्व में दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीएम धामी के पुतले को आग के हवाले कर दिया | उन्होंने भाजपा सरकार की क्षय पर 24 कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज होने के आरोप लगाया है और साथ ही उन्होंने भाजपा को चेताया कि कांग्रेस इन बेतुको के मुकदमों से नहीं डरती है |


कुमाऊ के डीआईजी नीलेश आनंद भरणे ने बाज़पुर में हुई टकराव वाली घटना पर दौरा किया और बताया कि जब चुनाव आते हैं तब ऐसी घटनाएँ बढ़ जाती हैं | इन घटनाओ की रोकथाम करने के लिए पुलिस की खुफिया एजेंसियों को अलर्ट पर रखा जाता है। घटना में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।


