

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर- भगवान मेहरा

स्थान – कालाढुंगी

कालाढुंगी थाना अध्य्क्ष ने जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक का आयोजन किया । बैठक में नशे व ट्रैफिक को लेकर विशेष चर्चा की गई । रविवार को नवनियुक्त थाना अध्य्क्ष रमेश सिंह बोरा ने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर नगर की शान्ति के लिए उनके विचार लिए व सभी से सहयोग की अपील की |


उन्होंने कहा कि वह जनता के सेवक के रूप में कार्य करना पसन्द करते हैं । उन्होंने कहा अगर उंनको क्षेत्र के सम्मानित लोगों का सहयोग मिला तो वह क्षेत्र की हर समस्या को दूर करने का प्रयास करके नगर को अपराध व नशा मुक्त कर देंगे। वहीं उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य नगर की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारना व नशे को जड़ से खत्म करना रहेगा। उन्होंने सभी नगर व ग्रामीण क्षेत्र की जनता से अपील करते हुए ट्रैफिक नियमों का पालन करने को कहा।

इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने भी अपनी अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया | इस दौरान व्यापार मंडल अध्य्क्ष मयंक सिंह मेहरा,पुष्कर खनायत,वकील अहमद,मो,दानिश,मुराद अंसारी,जनक राज उप्पल,नन्दन सिंह टम्टा,मो,मेहताब,निजाम हैदर,सहजाद हुसैन,रहुफ इलाही,मदन बधानी, शाक़िर हुसैन,नीरज तिवारी,सहित एस, आई,रमेश पन्त,मनोज जोशी सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।



