

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर- पंकज

स्थान- हल्द्वानी

हल्द्वानी में रामपुर रोड स्थित एक लीसे की फैक्ट्री में शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई | मौके पर चार दमकल गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया |


बता दें कि रामपुर रोड पर एक फैक्ट्री थी जिसमें आग लग गई, जिसमें लाखों का माल जलकर राख हो गया | आग लगने के बाद ग्रामीणों ने फैक्ट्री का जमकर विरोध किया | वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि नीचे की फैक्ट्री अवैध रूप से चलाई जा रही है | इसमें प्रशासन की भी मिलीभगत है | हर बारिश में आग लगती है जबकि वीआईपी इलाके में कोई भी फैक्ट्री लगाने का प्रावधान नहीं है लेकिन फैक्ट्री मालिक के द्वारा अधिकारियों को पैसा खिलाकर अवैध रूप से कई सालों से फैक्ट्री चलाई जा रही है कई बार शिकायत प्रशासन को भी दी लेकिन प्रशासन ने कोई भी कार्रवाई नहीं की |

आज फैक्ट्री स्वामी के द्वारा ग्रामीणों के साथ बदसलूकी भी की गई | वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि यह फैक्ट्री पूर्ण रूप से अवैध है इसके कोई पेपर नहीं है केवल मिलीभगत से फैक्ट्री चलाई जा रही है |


उन्होंने मांग की कि स्पीड जी को जल्द से जल्द यहां से शिफ्ट किया जाए क्योंकि यह फैक्ट्री अगर यहां रहेगी तो रिहायशी इलाके में कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी वही फैक्ट्री स्वामी का कहना है कि यह फैक्ट्री किसी भी तरह से अवैध नहीं है प्रशासन के द्वारा पूर्ण रूप कागज के बाद ही खोली गई और ग्रामीणों का आरोप निराधार है यह फैक्ट्री पूरी तरह से लीगल है केवल एक ही व्यक्ति इस फैक्ट्री को अवैध बता रहा है, फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है |



