नगर कांग्रेस कमेटी ने भाजपा सरकार का फूँका पुतला

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर – संदीप कुमार

स्थान – रूड़की

उत्तराखंड के पूर्व मंत्री और उनके पुत्र संजीव आर्य पर हल्द्वानी में हुए हमले के बाद पूरे प्रदेश के कांग्रेस कार्यकर्ताओं भड़के हुए है। रुड़की के चंद्रशेखर चौक पर नगर कांग्रेस कमेटी ने भाजपा सरकार का पुतला फूंका और प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हंसराज सचदेवा ने कहा कि भाजपा सरकार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं पर हमले हो रहे हैं। भाजपा सरकार कांग्रेस की बढ़ती लोकप्रियता से बौखला गई है जिसके चलते आए दिन प्रदेश में कांग्रेस नेताओं पर हमले हो रहे है।

इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता रजनीश शर्मा ने कहा कि पूर्व मंत्री यशपाल आर्य और विधायक संजीव आर्य पर हुआ हमला भाजपा की बौखलाहट का जीता जागता उदाहरण है जिसे कांग्रेस पार्टी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी और आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का परचम लहरायेगा। कांग्रेस पार्टी की इस बार सरकार बनना तय है। इस दौरान पूर्व मेयर यशपाल राणा ने कहा कि भाजपा सरकार दलित विरोधी है जिसका चेहरा बेनकाब हो चुका है।