जिला विधिक प्राधिकरण ने किया मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- मनीष

स्थान- पिथौरागढ़

माननीय केन्द्रीय विधि व न्याय मंत्री भारत सरकार किरन रिजिजू, जिला विधिक प्राधिकरण के द्वारा आयोजित मुफ्त शिविर में पहुंचे | बता दें कि इस शिविर में बाहर से कैंसर डॉक्टर्स, हार्ट स्पेशलिस्ट और भी कई तरह के डॉक्टर्स आये हुए हैं जो मुफ्त में जांच व उपचार की सुविधा उपलब्ध करा रहें  है |

माननीय केन्द्रीय विधि व न्याय मंत्री के द्बारा शिविर का उद्घाटन किया गया | शिविर में हजारों की संख्या में आम जनता की भीड़ अपना मुफ्त परीक्षण कराने पहुंची | जनपद पिथौरागढ़ के देवसिंह मैदान में एक दिवसीय शिवर लगाया गया है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसका लाभ मिल सके |