

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



स्थान- खटीमा, उधम सिंह नगर

रिपोर्टर- अशोक सरकार

उधम सिंह नगर ज़िले के सीमांत खटीमा क्षेत्र में शहीद स्मारक स्थल पर आज उत्तराखंड कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष भुवन कापड़ी के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने काला फीता बांधकर पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य उनके बेटे पूर्व विधायक संजीव आर्य पर जानलेवा हमले को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया और धरना दिया।


बता दें कि कल बाजपुर विधानसभा क्षेत्र में सदस्यता अभियान कार्यक्रम में शिरकत करने जा रहे हैं यशपाल आर्य एवं उनके बेटे संजीव आर्य पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया था जिसको लेकर आज कांग्रेसियों ने खटीमा में सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। वहीं सबसे अहम बात यह है कि उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी भी खटीमा में विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने आ रहे हैं जिसको लेकर प्रशासन भी चौकन्ना है।

वहीं उत्तराखंड कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष भुवन कापड़ी ने बीजेपी सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए बताया कि हिस्ट्रीशीटर सरकार के संरक्षण में कार्य कर रहे हैं। जब प्रदेश के विभिन्न पदों पर रह चुके इतने बड़े लोकप्रिय नेता, मंत्री पर जानलेवा हमला हो सकता है तो आम जनता का क्या हाल होगा ।उन्होंने बताया कि बीजेपी सरकार लगातार दलितों पर अत्याचार कर रही है। कल की हिंसा को लेकर पूरे प्रदेश के सभी वर्गों में आक्रोश है। सभी लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने हमलावरों को तत्काल गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।



