

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर – भगवान मेहरा

स्थान – कालाढुंगी

रविवार को कालाढुंगी में कांग्रेस कार्यकताओं ने मुख्य बस स्टैंड पर पुतला दहन कर जुलूस निकाली और थाने में पहुंचकर पुलिस महानिदेशक एस.ओ. रमेश बोरा के नाम एक ज्ञापन दिया।


ज्ञापन में कांग्रेसियों ने कहा कि जब विधायक, मंत्री पद पर विराजमान महानुभवों पर हमले करने का प्रयास हो रहें हैं, तब आम आदमी अपने आप को कैसे सुरक्षित समझ सकता है ? शनिवार को बाजपुर में हुए पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल आर्य और उनके पुत्र संजीव आर्य (निवर्तमान विधायक) पर असामाजिक तत्वों द्वारा जानलेवा हमला करना उत्तराखण्ड सरकार एवं शासन, प्रशाशन की लाचार कानून व्यवस्था को दर्शाता है। यह बहुत ही गंभीर और चिंता का विषय है ।

सभी कांग्रेसियों ने अनुरोध किया है कि उक्त प्रकरण में दोषी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही होनी चाहिये और साथ ही पूर्व मंत्री एवं निर्वमान विधायक की सुरक्षा की जिम्मेदारी शासन को लेनी चाहिए अन्यथा सभी कांग्रेसजन आंदोलन को मजबूर होंगे। इस दौरान,वकील अहमद,दीप चन्द्र सती,संजय किरौला,तारा नेगी,सलमान वारसी,हरीश मेहरा,गिरीश भट्ट,ताहिर कादरी,आसिफ रजा,कादिर कादरी, आदि दर्जनों लोग वहां मौजूद रहे ।



