

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर-दीपक चौहान

स्थान – जसपुर

उधम सिंह नगर ज़िले के वन विभाग की पतरामपुर रेंज के गणेश पुर गांव में जंगल किनारे एक व्यक्ति द्वारा वन विभाग की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया | जिसकी सूचना गुप्तचर विभाग द्वारा वन विभाग को दी गई | जमीन पर कब्जे की सूचना पर वन विभाग में हड़कंप मच गया जिसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुची और जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया |


वहीं वन क्षेत्राधिकारी आनंद रावत ने बताया कि गणेश पुर गांव में जंगल किनारे हरजीत सिंह द्वारा वन विभाग की जमीन पर अतिक्रमण किया गया था | जिसके बाद वन विभाग की टीम ने जमीन से हरजीत सिंह का कब्जा मुक्त कराया | साथ ही वन क्षेत्राधिकारी ने सभी को चेतावनी दी कि जो भी जमींन कब्जा करेगा या करने की कोशिश करेगा उसके खिलाफ विधिवत कानूनी कार्यवाही की जाएगी |


