पूर्व कैबिनेट मंत्री और उनके बेटे पर हुए हमले के विरोध में कांग्रेसी कार्यकर्ता व पदाधिकारी पहुंचे लालकुआं

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- सचिन गुप्ता

स्थान- लालकुआं

बाजपुर में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता यशपाल आर्य के काफिले पर हुए हमले के विरोध में सभी कांग्रेसी कार्यकर्ता व पदाधिकारी लालकुआं पहुंचे | जहाँ उन्होंने पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड शासन को प्रेषित ज्ञापन की प्रति कोतवाल संजय कुमार को सौंपी। इस दौरान कांग्रेसियों ने उक्त प्रकरण में शासन प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की और दोषियों को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग करते हुए कहा कि यदि ऐसा नहीं होता है तो कांग्रेस पार्टी उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगी।

कांग्रेसियों ने कहा कि वर्तमान समय में जब विधायक व मंत्री पद पर विराजमान सम्मानित जनप्रतिनिधियों पर खुलेआम हमले हो रहे हैं तो आम आदमी कैसे सुरक्षित रह सकता है | जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ कर उचित सजा मिलनी चाहिए |