आप ने फूंका चुनावी बिगुल, सल्ट पहुंची विजय शंखनाद यात्रा

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर – गोविन्द रावत

स्थान  – अल्मोड़ा

आम आदमी पार्टी ने आप की विजय शंखनाद यात्रा अल्मोड़ा जिले के सल्ट विधानसभा पहुंची। जहां आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया का फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया । जिसके बाद प्रदेश प्रभारी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अब कांग्रेस, बीजेपी या फिर आप पार्टी का प्रत्याशी वोट मांगने आए तो उससे जरुर पूछें कि जनता आपको वोट क्यों दें ? उत्तराखंड में 21 सालों की बदहाली को दूर करने का समय आ गया है। इस बार आप को वोट दें । ताकि आप और हम मिलकर उत्तराखंड का नवनिर्माण कर सकें | आप पार्टी जो कहती है, वह करके दिखाती है।

मोहनिया ने कहा हम सिर्फ काम की राजनीति करते हैं | जब दिल्ली में सबकुछ मुमकिन हो सकता है तो उत्तराखंड में क्यों नहीं | आज स्कूल, अस्पताल, रोजगार, पलायन जैसी गंभीर समस्याओं से प्रदेश 21 साल बाद भी जूझ रहा है । लेकिन यहां की सरकारों ने प्रदेश के लिए कुछ नहीं किया और पार्टी ने उत्तराखंड को 300 यूनिट बिजली नि:शुल्क देने की घोषणा की है।