पूर्व कैबिनेट मंत्री और उनके बेटे पर हुआ जानलेवा हमला, कोतवाली के बाहर किया प्रदर्शन

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- विशेष शर्मा

स्थान- बाजपुर

उधम सिंह नगर ज़िले के बाजपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के सदस्यता अभियान कार्यक्रम में शिरकत करने पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य और उनके बेटे संजीव आर्य आ रहे थे | इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपाइयों को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करनी थी। लेकिन इसी बीच काले झंडे लिए कांग्रेस के एक गुट ने उनके काफिले को घेर लिया और हमला बोल दिया।

हमलावर यशपाल आर्य के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर प्रदर्शन कर रहे थे। विरोधी कांग्रेसी गुट ने यशपाल आर्य को काले झंडे दिखाए। जिसके बाद  यशपाल आर्य अपने समर्थकों के साथ कोतवाली पहुंचे और जम कर हंगामा किया और कोतवाली के बाहर ही धरने पर बैठकर विरोधी कांग्रेसी गुट पर मुकदमा दर्ज करने की मांग पर अड़े रहे।पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य का कहना है कि कुछ कांग्रेसी और भाजपाई उनके और उनके बेटे की हत्या कर सकते हैं |  

इस पर विरोधी कांग्रेसी गुट के कुलविंदर सिंह का कहना है कि यह दलबदलू नेता हैं | बाज़पुर की जनता स्थानीय विधायक चाहती है। वह शांति पूर्वक विरोध कर रहे थे लेकिन इन्होने उनके कुछ लोगों को घायल किया है जो कि थाने में तहरीर देकर कार्रवाई कराएंगे।वहीं एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि यशपाल आर्य ने एक तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उन पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला किया है। जांच के बाद सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी |