

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर- (ललित जोशी-सहयोगी धर्मा चन्देल)

स्थान- नैनीताल

सरोवर नगरी नैनीताल के मण्डलायुक्त दीपक रावत ने कार्यालय परिसर में कनेर का पौधा लगाया। इस दौरान दीपक रावत ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया कि समय पर कार्यालय में उपस्थित होकर आमजनता की समस्याओं का निस्तारण करना सुनिश्चित करें।


उन्होंने आयुक्त कार्यालय में निर्माण एवं पुर्ननिमार्ण कार्यों के कार्यदायीं संस्था द्वारा परिसर में अनाधिकृत तरीके से निर्माण कार्यो का मलवा फेंका हुआ देख नराजगी व्यक्त करते हुए नाजिर को निर्देशित किया। कार्यदायीं संस्था से समन्वय बनाते हुए उक्त मलवा को तत्काल हटाने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यालय के मुख्य द्वार के समीप बनी पानी की टंकी के आस-पास गन्दगी हटाने के भी निर्देश दिये। इस दौरान वहां अपर आयुक्त प्रकाश चन्द भी मौजूद रहे।


