तीन दिन बाद निकली धूप, ठंड से मिली थोड़ी राहत

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- पंकज सक्सेना

स्थान- उत्तराखंड

पिछले तीन दिनों से उत्तराखंड में खराब मौसम के बाद आज चौथे दिन धूप आई | तीनो दिनों के बाद धूप निकलने से पहाड़ों से लेकर मैदानों तक ठंड से कुछ राहत मिली। लेकिन अभी भी कुमाऊं के कई इलाकों में हल्का कोहरा छाया हुआ है। हालाँकि मौसम विभाग की और से मौसम को साफ़ बताया जा रहा है लेकिन 2-4 दिनों तक ज्यादा ठंडक रहने का भी अनुमान है |

पिछले 3 दिनों से धूप न निकलने के कारण मौसम में काफी परिवर्तन हुआ है | ठण्ड पहले से ज्यादा बढ़ गयी है | मैदानों को छोड़ मौसम विभाग ने पहाड़ों में हल्की बर्फ़बारी की आशंका भी जताई है | वहीं उत्तराखंड के कई ज़िलों में जिनमे से उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, अल्मोड़ा और चंपावत में पिछले कुछ दिनों से ठंड़ और हल्की बारिश हो रही है। साथ ही तापमान गिरने से पहाड़ों में बर्फ़बारी के आसार भी नजर आ रहें है | साथ ही बर्फ पड़ने से ठंड में भी काफी इजाफ़ा होगा |