

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर- पंकज सक्सेना

स्थान- उत्तराखंड

न्यूजीलैंड के एजाज पटेल ने भारतीय टीम के खिलाफ पहली ही पारी में 10 विकेट झटककर इतिहास रच दिया है | एजाज पटेल ऐसा कारनामा करने वाले तीसरे गेंदबाज है | इससे पहले इंग्लैंड के जिम लेकर और फिर भारत के अनिल कुंबले ने ऐसा कारनामा करके दिखाया था | अब एजाज पटेल ने भी उनकी बराबरी कर ली है | अपने जन्मस्थान मुंबई में टेस्ट मैच खेल रहे न्यूजीलैंड के एजाज पटेल ने इस मौके को और खास बना दिया है |


एजाज पटेल ने वानखेड़े स्टेडियम में भारतीय टीम के खिलाफ पहली ही पारी के सभी 10 विकेट लेकर अनिल कुंबले और जिम लेकर की बराबरी कर ली है | टेस्ट क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ तीन ही गेंदबाज हैं | एजाज ने भारतीय पारी के लगभग आधे ओवरों में गेंदबाजी की | भारतीय टीम के लिए एजाज पटेल बड़ा खतरा बनकर आये थे | एजाज का जन्मस्थल मुंबई शहर से ही हैं | लेकिन कुछ ही समय पश्चात वह न्यूजीलैंड जाकर बस गये थे | 1996 में उनका परिवार मुंबई छोड़कर चला गया था | निश्चित रूप से वानखेड़े स्टेडियम में एजाज पटेल का यह प्रदर्शन उनके लिए इस टेस्ट मैच को हमेशा के लिए यादगार बनाएगा | पहली पारी में मयंक अग्रवाल और शुभमन गिल की शानदार साझेदारी के बाद एजाज पटेल ने 2 ओवरों में 3 विकेट झटककर कीवी टीम के लिए मैच में वापसी की थी |


