सरकारी भूमि पर धार्मिक ढांचा बनाए जाने के प्रयास को पुलिस ने किया ध्वस्त

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर – सचिन गुप्ता

स्थान– लालकुआं

लालकुआं के संजय नगर बजरी कंपनी की सरकारी भूमि पर अनाधिकार रूप से उक्त जगह पर एक‌ सिक्ख परिवार द्वारा मजार बनाए जाने की कोशिश किये जाने पर प्रशासन ने उस पर तुरंत रोक लगाई और आगे ऐसी किसी भी प्रकार की कार्रवाई करने को सख्त मना कर दिया गया था।

किंतु आज एक फिर से उक्त परिवार द्वारा वहां पर मजार नुमा ढांचा बनाने का प्रयास करते हुए चारों ओर से दीवार खड़ी कर दी गई | स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और उन्होंने एक बार फिर उनके इस इस मंसूबे को विफल कर दिया और परिवार की सहमति से निर्माण ध्वस्त कर दिया गया |

पुलिस अब निर्माणकर्ता युवक को पूछताछ के लिए कोतवाली ले आई है |