

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर- अज़हर मलिक

स्थान- बाजपुर

बाजपुर के तहसील सभागार में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजेश कुमार ने आपदा पीड़ितों को आपदा सहायता राशि के चेकों का वितरण किया। इस दौरान करीब 300 लोगों को आपदा सहायता राशि के चैक बांटे गए।


बता दें कि बीते माह आई आपदा से लोगों का भारी नुकसान हुआ था। ऐसे में सरकार ने तत्काल आपदा पीड़ितों को सहायता देने के लिए आपदा सहायता राशि के चेक वितरित किए थे, लेकिन कुछ लोगों को काफी समय बीतने के बाद भी आपदा सहायता राशि के चेक नहीं मिले थे, जिसके चलते उन्होंने बीते दिन भाजपा नेता विमल शर्मा के नेतृत्व में तहसीलदार राजेंद्र सनवाल का घेराव कर जल्द चेक उपलब्ध कराने की मांग की थी। इसी के चलते शनिवार को बाजपुर के तहसील सभागार में आपदा सहायता राशि के चेकों का वितरण किया गया।

इस दौरान भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजेश कुमार ने करीब 300 लोगों को आपदा सहायता राशि के चेक वितरित किए। राजेश कुमार ने कहा कि आपदा से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तत्काल दवाई दौरा कर क्षेत्र का हाल जाना था और लोगों को मदद पहुंचाने के लिए अधिकारियों को तत्काल सर्वे करने के भी निर्देश दिए गए थे। जिसके चलते लगातार चेकों का वितरण किया जा रहा है।



