मेयर और पार्षदों में फिर बढ़ा विवाद, पढ़ें पूरी खबर

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- संदीप कुमार

स्थान- रुड़की

रुड़की नगर निगम में लंबे समय से चला आ रहा विवाद रुकने का नाम नहीं ले रहा हैं | वहीं अब एक बार नगर निगम की राजनीति फिर से गरमा गई हैं, जिससे अब मेयर ,पार्षदों और निगम अधिकारियों के बीच बवाल हो रहा है |

पार्षद भी अलग-अलग खेमों में बंटे हैं। ताजा विवाद निगम के टेंडरों में अनियमितता को लेकर बताया जा रहा हैं। वहीं मेयर ने मामले में आईआईटी रूड़की से जांच और रिपोर्ट आने पर भुगतान करने की बात कही थी, जिससे मामला अब पहले से चल रहे विवाद के बाद फिर बढ़ गया है, मामला बिगड़ने से नगर निगम की सियासत भी बढ़ गई हैं।

मेयर गौरव गोयल का कहना है कि वह आईआईटी से जांच कराने की बात कहकर नगर निगम पहुंचे थे । मेयर ने कुछ पार्षदों का नाम लेते हुए उन पर अपने ऊपर हमला करने का आरोप लगाया हैं | वहीं मेयर का कहना है निगम के अधिकारियों के कहने पर उन पर हमला किया गया हैं। मेयर ने नगर निगम में भ्रष्टाचार का गंभीर आरोप लगाया हैं। मेयर का कहना है कि वह अपने समर्थकों के साथ बैठक कर आगे की रणनीति तय करेंगे। इस बीच विवाद बढ़ने पर निगम परिसर से लेकर आवास तक गहमागहमी चलती रही। कुछ पार्षद मेयर आवास भी पहुंच थे |

पार्षदो का कहना हैं कि मेयर को कमीशन नहीं मिल पा रहा हैं जिसको लेकर मेयर उत्तेजित हो रहे हैं। जो किसी ना किसी मामले को लेकर चर्चाओ मे रहते हैं। फिलहाल मामले में निगम की राजनीति में पारा बढ़ता दिखाई दे रहा हैं।