

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर- अज़हर मलिक

स्थान- काशीपुर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कल काशीपुर दौरा होगा |


मुख्यमंत्री के स्वागत की तैयारियों में सभी भाजपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी जुट गये हैं | संभावना है कि मुख्यमंत्री के इस दौरे में 10000 लोग एकत्रित हो सकते हैं | साथ ही अनुमानित है कि मुख्यमंत्री धामी काशीपुर को बड़ी सौगात दे सकते हैं |

साथ ही धामी सहकारिता सहायता समूह को 2 करोड़ का चेक वितरण करेंगे | इसके अलावा धामी प्रदेश में चल रही विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे | मुख्यमंत्री के काशीपुर दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन भी अलर्ट हो गया है |



