बद्रीनाथ धाम में जन्माष्टमी की तैयारियां अंतिम चरण में, रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाया मंदिर परिसर

बद्रीनाथ धाम में जन्माष्टमी की तैयारियां अंतिम चरण में, रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाया मंदिर परिसर

स्थान : बद्रीनाथ
ब्योरो रिपोर्ट

भू-बैकुंठ नगरी बद्रीनाथ धाम में कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। चार सितंबर को बद्रीनाथ धाम में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। उत्सव को लेकर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) और बद्रीनाथ होटल एसोसिएशन की ओर से तैयारियां की जा रही हैं।

जन्माष्टमी को लेकर बदरीपुरी में धार्मिक उत्साह का माहौल बना हुआ है। धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मंदिर परिसर में विशेष सजावट और अन्य तैयारियां की जा रही हैं।

कृष्ण जन्माष्टमी से पहले ही बदरीनाथ होटल एसोसिएशन की ओर से बदरीनाथ मंदिर परिसर को आकर्षक रोशनी से सजाया गया है। रात्रि के समय मंदिर का सिंह द्वार और आसपास का पूरा परिसर सतरंगी रोशनी से जगमगाता नजर आ रहा है।

रंग-बिरंगी रोशनी से सजे बदरीनाथ मंदिर की भव्य छटा श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रही है। रात के समय मंदिर परिसर का अलौकिक दृश्य श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। तीर्थयात्री मंदिर की इस मनमोहक सजावट को देखकर मंत्रमुग्ध हो रहे हैं।

होटल एसोसिएशन बदरीनाथ के राम नारायण भंडारी ने बताया कि मंदिर परिसर की भव्य रोशनी से तीर्थयात्री काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि जन्माष्टमी के अवसर पर धाम में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

उन्होंने बताया कि कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर होटल एसोसिएशन की ओर से बद्रीनाथ आने वाले तीर्थयात्रियों और श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है।

जन्माष्टमी उत्सव को लेकर मंदिर समिति और स्थानीय होटल कारोबारियों में भी उत्साह है। धार्मिक आयोजन के साथ ही मंदिर परिसर की आकर्षक सजावट ने बद्रीनाथ धाम की सुंदरता को और बढ़ा दिया है। श्रद्धालु जन्माष्टमी के अवसर पर भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव में शामिल होने को लेकर उत्साहित हैं।

चार सितंबर को बद्रीनाथ धाम में कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव धार्मिक परंपराओं और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। पर्व को लेकर धाम में तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं और मंदिर की भव्य रोशनी श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण बनी हुई है।