

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर- अशोक सरकार

स्थान- खटीमा

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी की पत्नी गीता धामी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं व ग्रामवासियों के साथ खटीमा क्षेत्र के ग्रामसभा अमांऊ में जन मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां गीता धामी ने ग्राम वासियों की समस्याओं को सुना और मुख्यमंत्री के समक्ष इन समस्याओं को रखकर समाधान का आश्वासन दिया।


गीता धामी ने बताया कि जन मिलन कार्यक्रम के माध्यम से लोगों ने अपनी-अपनी समस्याओं को रखा जिनको मुख्यमंत्री के समक्ष रखकर उन सभी समस्याओं का समाधान भी किया जाएगा। साथ ही गीता धामी ने बताया कि “घर-घर भाजपा हर-हर भाजपा” के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए ग्राम वासियों व कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जागरूकता अभियान चलाया गया जिसमे सभी लोगों की समस्याओं को सुना गया। उन्होंने बताया कि पूरे देश के लोगों को विश्वास है कि हमारा देश प्रधानमंत्री मोदी के हाथों में ही सुरक्षित है।

इस मौके पर एक स्थानीय ग्रामीण महिला ने बताया कि जन मिलन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की पत्नी गीता धामी ने लोगों की समस्याओं को सुना तथा निवारण करने का आश्वासन भी दिया | साथ ही महिला ने बताया कि 2022 में भी हम लोग पुष्कर सिंह धामी को ही अपना मुख्यमंत्री बनाएंगे।



