चूका निशाना, बाल-बाल बचा युवक, पढ़े पूरी ख़बर

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर :-  अज़हर मलिक

लोकेशन :- काशीपुर

कहते है ना फ़ानूस बन के हिफाज़त जिसकी हवा करे वो शमा क्या बुझे जिसे रोशन खुदा करे. ऐसा ही कुछ देखने को मिला हैं काशीपुर के रुद्राक्ष गार्डन में आयोजित शादी समारोह में जहां एक युवक ने दूसरे युवक की जान लेने की नीयत  से फायर किया लेकिन युवक का निशाना चूक गया और दुसरे युवक की जान बच गई |

आपको बता दें कि काशीपुर के रुद्राक्ष गार्डन में एक शादी समारोह में डीजे पर डांस करते-करते दो युवकों, मुदित और प्रियांक में कहासुनी हो गई, कहासुनी गाली-गलौज से मारपीट में बदल गई । मारपीट के दौरान  मुदित ने प्रियांक के सिर पर कंट्रीमेड अवैध पिस्टल से फायर कर दिया । पिस्टल से चली गोली प्रियांक के कान को छूकर चली गई। लेकिन मुदित यहीं नहीं रुका उसने ने दोबारा से फायरिंग की । लेकिन इस बार ट्रगर में दिक्कत होने की वजह से इस बार भी युवक बच गया जिसके बाद मुदित अपने दोस्तों के साथ फरार हो गया

घटना की तहरीर प्रियांक ने आईटीआई पुलिस थाने में दी जहाँ पुलिस ने धारा 307/506 आईपीसी के तहत मुदित के खिलाफ केस दर्ज कर टीमों का गठन किया । पुलिस ने ग्लोबल अस्पताल  के पास से मुदित को अवैध पिस्टल , और तीन जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया ।