स्थान : ज्योतिर्मठ
ब्यरो रिपोर्ट


चमोली जिले की उच्च हिमालयी लोकपाल घाटी में स्थित विश्व प्रसिद्ध गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब में इस यात्रा सीजन श्रद्धालुओं की आमद नया रिकॉर्ड बनाने की ओर बढ़ रही है। अब तक करीब 2 लाख 62 हजार श्रद्धालु हेमकुंड साहिब पहुंचकर गुरु दरबार में मत्था टेक चुके हैं।


श्री हेमकुंड साहिब की यात्रा इस वर्ष 10 अक्टूबर तक संचालित की जाएगी। ऐसे में आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या में और इजाफा होने की उम्मीद है। वर्तमान में मौसम खुशनुमा बना हुआ है, जिससे श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान काफी सुविधा मिल रही है।



श्रद्धालु ऊंचाई वाले इस पवित्र धाम में पहुंचकर श्री गुरु महाराज जी की तपस्थली के दर्शन कर रहे हैं। मौसम अनुकूल होने के कारण इन दिनों हेमकुंड साहिब में श्रद्धालुओं की आवाजाही भी सुगम बनी हुई है।

श्री हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा मैनेजमेंट ट्रस्ट के सीईओ सरदार सेवा सिंह ने बताया कि इस वर्ष की यात्रा 10 अक्टूबर तक ही संचालित होगी। उन्होंने हेमकुंड साहिब की यात्रा करने की इच्छा रखने वाले श्रद्धालुओं से निर्धारित तिथि से पहले गुरु धाम पहुंचकर दर्शन करने की अपील की है।


उन्होंने कहा कि यात्रा के लिए आने वाले श्रद्धालु मौसम और यात्रा की अवधि को ध्यान में रखते हुए अपनी योजना बना सकते हैं। वर्तमान में धाम में श्रद्धालुओं को अनुकूल मौसम का लाभ मिल रहा है।


हेमकुंड साहिब पहुंच रहे श्रद्धालुओं को धार्मिक आस्था के साथ-साथ यहां की प्राकृतिक सुंदरता भी आकर्षित कर रही है। ऊंचे हिमालयी क्षेत्र में चारों ओर दिखाई देने वाले प्राकृतिक नजारे यात्रियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।



इन दिनों हेमकुंड साहिब क्षेत्र में हिमालयी पुष्पों की दुर्लभ प्रजातियां भी श्रद्धालुओं और पर्यटकों को आकर्षित कर रही हैं। प्रकृति की अनमोल धरोहर इन पुष्पों की क्यारियां धाम की

