नैनीताल पुलिस के “ऑपरेशन नार्को स्ट्राइक” का दिखने लगा असर

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- पंकज सक्सेना

स्थान- हल्द्वानी

थाना बनभूलपुरा पुलिस ने 49 नशीले इंजेक्शनो  के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया | प्रीति प्रियदर्शिनी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया नैनीताल के आदेशानुसार जनपद नैनीताल पुलिस ने 10 दिवसीय “ऑपरेशन नार्को स्ट्राइक-नैनीताल अगेंस्ट ड्रग्स” अभियान के तहत  अवैध मादक पदार्थो के क्रय-विक्रय व सेवन की रोकथाम के लिए अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी व क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के निर्देशन में थानाध्यक्ष वनभूलपुरा प्रमोद पाठक के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने लाइन नं0-18 पानी की टंकी के पास बनभूलपुरा जनपद नैनीताल उम्र-23 वर्ष एक व्यक्ति को इन्द्रानगर रेलवे फाटक के पास बनभूलपुरा से 37 इंजैक्शन एविल फेनिरामिन  व 12 इंजैक्शन बुप्रेनोरफिन,  कुल 49 नशे के इंजैक्शन व 09 डिस्पो वैन सिरिंज 5 ML के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया हैं।

पुलिस की पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह नशे का इन्जैक्शन लेता भी है और साथ ही विगत 2-3 महीनों से नशीले इन्जैक्शन बेचने का काम भी करता है। वह नशे के इन्जैक्शन को गफूर बस्ती के निवासी एक व्यक्ति से 350/- रू0 प्रति इंजेक्शन से खरीदता है जिसमे सिरीन्ज अलग से मेडिकल स्टोर से खरीदनी पड़ती हैं। अभि0 के विरुद्ध थाना बनभूलपुरा में एफ.आई.आर.नंबर 420/21, धारा 8/22 एन.डी.पी.एस. अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है साथ ही  गफूरबस्ती निवासी नामजद अभियुक्त के विरूद्ध धारा-29 एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत साक्ष्य संकलन कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही हैं।  अभियुक्त को पकड़ने में पुलिस टीम में उ0नि0 प्रमोद पाठक (थानाध्यक्ष बनभूलपुरा), उ0नि0 अमरपाल सिह, कानि0 ना0पु0दिलशाद अहमद, कानि0 मौ0अतहर (थाना वनभूलपुरा) शामिल है |