

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर- पंकज सक्सेना

स्थान- हल्द्वानी

हल्द्वानी में आज शहीद सम्मान समारोह के कार्यक्रम में नैनीताल जिले के 57 शहीदों की उनके गांव से लायी गयी मिट्टी एकत्रित की गई जिसे बड़े ही मान सम्मान से रखा गया |

भाजपा द्वारा आयोजित कार्यक्रम शहीद सम्मान समारोह के तहत हल्द्वानी में आज उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने नैनीताल जिले में 1920 से 1962 तक हुए 57 जवानों के गांव से उनके घर की मिट्टी मंगाकर देहरादून में बन रहे शहीद स्मारक के लिए रवाना करेंगे |

कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि आज जिस प्रकार से उत्तराखंड के अंदर भाजपा सरकार द्वारा शहीदों का सम्मान किया जा रहा है और उनके गांव से उनके घर की पवित्र मिट्टी एकत्रित की गई है जो देहरादून में बन रहे शहीद स्मारक में लगेगी और साथ ही जो शहीदों के नाम से एक गांव और स्कूल खोले जाएंगे वह बहुत सराहनीय है | आज हल्द्वानी में देश के बॉर्डर पर शहीद हुए जवानों के परिजनों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया जा रहा है |

जिससे उनको याद किया जा सके | इस खास मौके पर स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जा रहें है |



