बालाजी एक्शन कंपनी ने अस्पताल के नए भवन का किया निर्माण

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

स्थान- सितारगंज, उत्तराखंड

रिपोर्टर- तनवीर अंसारी

बालाजी एक्शन कंपनी ने सीएससी सितारगंज को गोद लिया था, जिसका आज बालाजी कंपनी एक्शन के अध्यक्ष नंदकिशोर ने भूमि पूजन कर अस्पताल के लिए नए भवन की नींव रख कर निर्माण काम आरंभ किया।

वही नंदकिशोर ने कहा कि जिस तरह हमारी कंपनी ने सन 80 में हरियाणा के हिसार और दिल्ली में 600 बेड का हॉस्पिटल बनाया और लोगों की सेवा की। इसी तरह सितारगंज में भी हमारी कंपनी कुछ धर्म पुण्य का काम करना चाहती है |

नंदकिशोर बालाजी एक्शन कंपनी अध्यक्ष

इसी क्रम में हमारी कंपनी सितारगंज में 4000 स्क्वायर मीटर बिल्डिंग का निर्माण कराएगी जो 2 मंजिला बिल्डिंग होगी और  उसमें 60 कमरे, दो आईसीयू और  एक ओपीडी बनेगा |

साथ ही समय-समय पर दिल्ली से डॉक्टरों की टीम सितारगंज हॉस्पिटल में आकर लोगों  का ट्रीटमेंट करेगी और यहां के डॉक्टरों को एडवाइज भी देगी। क्षेत्र के विधायक सौरभ बहुगुणा का हमें बहुत सपोर्ट मिला और साथ ही हम उत्तराखंड के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भी बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं |