पिथौरागढ़ प्रादेशिक सेना की भर्ती रैली 3 अगस्त से, 69 पदों पर होगा चयन

पिथौरागढ़ प्रादेशिक सेना की भर्ती रैली 3 अगस्त से, 69 पदों पर होगा चयन

स्थान : पिथौरागढ़
रिपोर्टर
: संजय जोशी

जिलाधिकारी, नैनीताल द्वारा अवगत कराया गया है कि 130 इन्फैंट्री बटालियन (प्रादेशिक सेना) इकोलॉजिकल कुमाऊँ द्वारा पिथौरागढ़ में 03 अगस्त 2026 से 08 अगस्त 2026 तक भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। इस भर्ती रैली के माध्यम से कुल 69 विभिन्न पदों पर चयन किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार, भर्ती में उत्तराखंड के भूतपूर्व सैनिकों के लिए जनरल ड्यूटी के 49 पद निर्धारित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त शेफ कम्युनिटी के 04 पद, धोबी के 02 पद, दर्जी के 02 पद, उपकरण मरम्मतकर्ता के 02 पद, नाई के 03 पद, लोहार का 01 पद, क्लर्क का 01 पद, बढ़ई के 03 पद तथा हाउस कीपर के 02 पद शामिल हैं।

सभी पदों में केवल जनरल ड्यूटी के 49 पद उत्तराखंड के भूतपूर्व सैनिकों के लिए आरक्षित हैं, जबकि अन्य सभी पद सम्पूर्ण भारत के भूतपूर्व सैनिकों के लिए खुले रहेंगे।

भर्ती प्रक्रिया के तहत 03 अगस्त 2026 को देवकटिया मैदान, पिथौरागढ़ में अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच की जाएगी। इसके बाद 04 अगस्त को शारीरिक परीक्षण आयोजित किया जाएगा।

शारीरिक परीक्षण में सफल अभ्यर्थियों का 05 अगस्त से 08 अगस्त 2026 तक मेडिकल परीक्षण एवं साक्षात्कार किया जाएगा। भर्ती रैली प्रतिदिन प्रातः 6:00 बजे देवकटिया ग्राउंड में आयोजित होगी।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सभी इच्छुक पूर्व सैनिक एवं महिला कर्मी निर्धारित तिथि पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ समय से उपस्थित होना सुनिश्चित करें, अन्यथा उन्हें प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा।

अभ्यर्थियों को भर्ती से संबंधित पात्रता शर्तें एवं सेवा नियमावली हिंदी और अंग्रेजी में उपलब्ध कराई गई है। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार जिला सैनिक कल्याण कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

इसके अलावा ऑनलाइन नामांकन और पात्रता संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट www.130ta.com पर लॉगिन कर आवश्यक विवरण प्राप्त कर सकते हैं।