

स्थान : हल्द्वानी
ब्यूरो रिपोर्ट


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में जनपद में सट्टा एवं जुआ गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है।


अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बनभूलपुरा दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में प्रभावी चेकिंग अभियान चलाया गया।


मंगलवार को शांति व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से की गई गश्त और चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने गौला पार्किंग, बनभूलपुरा क्षेत्र से एक व्यक्ति को सट्टा खेलते हुए गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सलमान पुत्र सलीम, निवासी गफूर बस्ती, कोतवाली बनभूलपुरा, जनपद नैनीताल, उम्र 28 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे सार्वजनिक स्थान पर सट्टे की खाई-बाड़ी करते हुए रंगे हाथों पकड़ा।
अभियुक्त के कब्जे से सट्टा पर्ची, पेन, गत्ता तथा नकद ₹1,310/- बरामद किए गए हैं। बरामद सामग्री को जब्त कर लिया गया है।

बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर कोतवाली बनभूलपुरा में मु0अ0सं0 103/2026, धारा 13 जुआ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है तथा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


पुलिस के अनुसार क्षेत्र में अवैध सट्टा और जुआ गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
कार्रवाई में कांस्टेबल मो. यासीन एवं कांस्टेबल सुनील कुमार की भूमिका सराहनीय रही।

