

ब्यूरो रिपोर्ट


तिलक वर्मा की कप्तानी वाली India A cricket team रविवार को ट्राई सीरीज के फाइनल में Sri Lanka A cricket team का सामना करेगी। दोनों टीमों के बीच पिछला मुकाबला बेहद रोमांचक और विवादों से भरा रहा था, जिसमें भारत को हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में खिताबी मुकाबले में इंडिया-ए की नजरें उस हार का बदला लेने पर होंगी।


फाइनल में एक बार फिर 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज Vaibhav Suryavanshi पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी। हालांकि इस पूरी सीरीज में वैभव अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर सके हैं। उन्होंने चार मैचों में 117 रन बनाए हैं और अभी तक एक भी अर्धशतक नहीं जड़ा है। इसके बावजूद टीम प्रबंधन और प्रशंसकों को उनसे बड़े मैच में बड़ी पारी की उम्मीद है।


ओपनिंग जोड़ी में बदलाव की संभावना भी जताई जा रही है। वैभव के साथ पारी की शुरुआत करने वाले Priyansh Arya ने तीन मैचों में 98 रन बनाए हैं और उनकी जगह Prabhsimran Singh को मौका मिल सकता है। प्रभसिमरन ने इस सीरीज में एक शानदार 84 रन की पारी खेली है और उनके आने से टीम को लेफ्ट-राइट संयोजन का फायदा भी मिल सकता है।


मध्यक्रम में कप्तान Tilak Varma, Ruturaj Gaikwad और Suryansh Shedge पर बड़ी जिम्मेदारी होगी। वहीं Nishant Sindhu और Vipraj Nigam फिनिशर की भूमिका निभाएंगे।
गेंदबाजी विभाग में Yash Thakur और Anshul Kamboj से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी। टीम प्रबंधन फाइनल मुकाबले में संतुलित संयोजन के साथ उतरना चाहेगा ताकि ट्रॉफी अपने नाम की जा सके।


संभावित प्लेइंग इलेवन:
तिलक वर्मा (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, वैभव सूर्यवंशी, ऋतुराज गायकवाड़, कुमार कुशाग्र, सूर्यांश शेडगे, निशांत सिंधू, विपराज निगम, अनुकूल रॉय, अंशुल कंबोज और यश ठाकुर।



